CJP के विरोध से थमी दिल्ली: 35,000 जवान, 45 मेट्रो बंद और इंटरनेट ठप
आज मध्य दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कथित मतदाता सूची अपडेट में गड़बड़ी को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने वाली है।
पुलिस ने इस रैली की अनुमति नहीं दी थी, इसके बावजूद आयोजक प्रदर्शन करने पर अड़े हैं। यही वजह है कि पूरे इलाके में ड्रोन से निगरानी की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है।
मध्य दिल्ली में 35,000 सुरक्षाकर्मी तैनात
करीब 35,000 पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। पूरे मध्य दिल्ली में बैरिकेडिंग की गई है, साथ ही CCTV और फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक से भी निगरानी रखी जा रही है।
प्रदर्शन के चलते आवाजाही में काफी दिक्कतें आएंगी। शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक 45 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट बंद रहेंगे। कुछ ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, हालात सामान्य बने रहें, इसलिए जनपथ-कर्तव्य पथ के पास मोबाइल इंटरनेट सेवा भी रोक दी गई है।