Loading...
CJP प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत
CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास को जमानत मिल गई है

CJP प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत

लेखन आबिद खान
Oct 21, 2026
06:54 pm

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने दोनों को रिहा करने का आदेश दिया है। हालांकि, सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनकी हिरासत 3 दिन बढ़ाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया। इससे पहले दोनों ने हिरासत बढ़ाने के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका की थी, जिस पर आज दिन में सुनवाई हुई थी।

हाई कोर्ट

हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

आज दिन में सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा था कि दोनों नेताओं ने पहले शांति बनाए रखने का बॉन्ड दिया था, इसके बाद फिर ऐसी घटना हुई।

कोर्ट ने कहा, "अगर जंतर-मंतर पर रोक थी तो वहां गए क्यों? आपने पहले बॉन्ड भरा था, लेकिन अब आप दोबारा उस जगह जाने की बात कर रहे हैं, जबकि जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए तय सूची से हटाने का मामला सुप्रीम कोर्ट में है।"

बयान

दिपके बोले- प्रदर्शन की नई सिरे से रणनीति बनाएंगे

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि सौरव और आशुतोष वापस आ जाएंगे, तब औपचारिक रूप से तय किया जाएगा कि आगे कैसे बढ़ना है।

उन्होंने कहा, "सौरभ और आशु के आने के बाद, हम सब इकट्ठा होंगे, नई रणनीति बनाएंगे और तय करेंगे कि आगे क्या करना है। पिछले कुछ दिनों में हमने जो कुछ भी देखा है, जिसमें अवैध गिरफ्तारियां और हिरासत शामिल हैं, उससे यह साफ है कि हमें डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है।"

ADVERTISEMENT

जेल

14 अक्टूबर से जेल में थे दोनों प्रवक्ता

सौरव और आशुतोष को 13 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर बिना अनुमति जंतर-मंतर जाने का आरोप था।

14 अक्टूबर को दोनों को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

19 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत खत्म होने वाले थी, लेकिन उसे 2 दिन और बढ़ा दिया गया।

CJP ने हिरासत बढ़ाने को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी, जिस पर आज दिन में सुनवाई हुई।

ADVERTISEMENT