CJP ने VIP सुविधाओं की मांग को बताया फर्जी खबर, जानिए क्या दिया बयान
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का कहना है कि उनके संस्थापक अभिजित दिपके द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे पर VIP सुविधाओं की मांग करने के दावे पूरी तरह झूठे और फर्जी खबरों पर आधारित हैं। बता दें कि कई रिपोर्ट में कहा गया है कि दिपके ने IGI हवाई अड्डे पर GMR के अधिकारियों से बहस की और अंदर गाड़ी ले जाने की जिद की थी। हालांकि, पार्टी ने इन दावों को मनगढ़ंत बताया है और कहा है कि वह गलत जानकारी फैलाने के खिलाफ मजबूती से खड़ी है।
दिपके ने NEET-UG विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया
दिपके 6 जून, 2026 को अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। उनका मकसद कोई खास सुविधा लेना नहीं, बल्कि जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करना था। इस रैली में बड़ी संख्या में लोग जुटे, जिनमें अपने माता-पिता के साथ आए स्कूली बच्चे भी शामिल थे। सभी ने कॉकरोच मास्क पहने हुए थे और वे NEET-UG पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को घेर रहे थे।