Page Loader
कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF ने पकड़े सोने के 10 बिस्किट, 70 लाख रुपये कीमत
कोलकाता एयरपोर्ट पर सोने के बिस्किट पकड़े गए (प्रतीकात्मक तस्वीर: pixabay)

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF ने पकड़े सोने के 10 बिस्किट, 70 लाख रुपये कीमत

लेखन गजेंद्र
Apr 26, 2023
05:47 pm

क्या है खबर?

कोलकाता के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने सोने के 10 बिस्किट जब्त किए। इनकी कीमत 70 लाख रुपये बताई जा रही है। 1.167 किलोग्राम वजन के इन बिस्किट को विवाश जाना नामक 40 वर्षीय व्यक्ति पैर के नीचे छिपाकर लाया था। ये सोने के बिस्किट डक्ट टेप में लिपटे हुए थे। CISF के जवानों ने जाना को संदेह के आधार पर चेक-इन प्वाइंट पर हिरासत में लिया था।

जांच

कोलकाता से दिल्ली जा रहा था आरोपी

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जाना ने अपने प्रत्येक पैर में सोने के 5-5 बिस्किट को छिपाया हुआ था। उसने कोलकाता से दिल्ली जाने के लिए फ्लाइट बुक की थी। CISF ने जाना को हिरासत में लेने के बाद आगे की जांच के लिए उसे सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया है। विभाग तस्करी के संभावित लिंक की जांच कर रही है। बता दें कि कुछ महीने पहले बेंगलुरू एयरपोर्ट पर भी 70 लाख का सोना पकड़ा गया था।