Loading...
दिल्ली हवाई अड्डे पर जबरन घुसे व्यक्ति को CISF जवानों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
दिल्ली हवाई अड्डे पर जबरन घुसे व्यक्ति को CISF जवानों ने दौड़ाकर पकड़ा

दिल्ली हवाई अड्डे पर जबरन घुसे व्यक्ति को CISF जवानों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

लेखन गजेंद्र
Nov 19, 2026
10:19 am

क्या है खबर?

दिल्ली के उच्च-स्तरीय सुरक्षा वाले इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में बुधवार को एक व्यक्ति को बिना किसी वैध दस्तावेज के जबरन टर्मिनल में प्रवेश करते पकड़ा गया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बताया कि घटना दोपहर करीब 3 बजे टर्मिनल-3 के प्रस्थान गेट पर हुई है। व्यक्ति को तुरंत पकड़कर पर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी हरियाणा के सोनीपत का निवासी है। उससे दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है।

प्रवेश

CISF ने जारी किया वीडियो

CISF ने घटना का 35 सेकेंड का वीडियो जारी किया है, जिसमें काले रंग की टी-शर्ट पहना आदमी गेट पर CISF जवान से कुछ पूछता है फिर अचानक तेजी से अंदर प्रवेश कर जाता है।

उसके पीछे जवान भागते हैं और मुख्य परिसर के बीच में उसे हथियारबंद जवानों की मदद से पकड़ लेते हैं।

व्यक्ति अपनी पीठ पर लाल रंग का एक बैग टांगे था, जिसमें उसकी पहचान के कुछ कागज और शैक्षिण प्रमाणपत्र मिले हैं।

घटना

CISF ने क्या कहा?

CISF ने वीडिया साझा कर एक्स पर लिखा, 'दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर CISF कर्मियों ने जबरन अंदर घुसने की कोशिश को नाकाम किया। एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर तैनात CISF कर्मियों ने असाधारण सतर्कता और त्वरित कार्रवाई दिखाते हुए, बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के टर्मिनल में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया। QRT (क्विक रिस्पॉन्स टीम) कर्मियों की समय पर मदद से, उस व्यक्ति को कुछ ही सेकंड में रोक लिया गया।'

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT

नियम

CISF को हटाने की खबरों के बीच घटना

इस घटना से एक दिन पहले खबर आई थी कि केंद्र सरकार हवाई अड्डे पर CISF की तैनाती कम करके, बिना हथियार वाले कामों के लिए प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों को लाया जा सकती है।

यह कदम ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) द्वारा जारी रिवाइज्ड एयरपोर्ट सिक्योरिटी गाइडलाइंस का हिस्सा है।

इसमें निजी सुरक्षा एजेंसी कुछ नियमित सुरक्षा अपने हाथ में लेगी, जबकि CISF के पास जरूरी जिम्मेदारी होगी।

CISF 119 एयरपोर्ट में 74 की सुरक्षा करता है।

जानकारी

दिल्ली मेट्रो पर भी दौड़ाकर पकड़ा था एक विदेशी नागरिक

CISF ने पिछले दिनों दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर जबरन प्रवेश कर रहे मलेशिया के एक नागरिक को दौड़ाकर पकड़ा था। दरअसल, उसने अपने बैग में कोई नशीली चीज रखी थी, जिसकी जांच के समय उसने भागने की कोशिश की थी।

ADVERTISEMENT