Page Loader
एक्जिट पोल और चुनाव परिणाम न मिलने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने मीडिया को घेरा
हरियाणा चुनाव परिणाम को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी दी

एक्जिट पोल और चुनाव परिणाम न मिलने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने मीडिया को घेरा

लेखन गजेंद्र
Oct 15, 2024
05:36 pm

क्या है खबर?

हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम एक्जिट पोल के मुताबिक न आने पर चुनाव आयोग सवालों के घेरे में है, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस मामले पर उल्टा मीडिया को निशाने पर लिया है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजीव कुमार ने कहा, "जिस दिन चुनाव खत्म हो, उससे तीसरे दिन परिणाम आते हैं। शाम को 6 बजे से एक संभावना उठी, सबको लगा ये होने वाला है, जबकि इसका कोई वैज्ञानिक आधार और सार्वजनिक जानकारी नहीं है।"

बयान

आगे क्या बोले राजीव कुमार?

राजीव कुमार ने आगे कहा, "जब मतगणना का समय शुरू होता है तो 8:05 से 8:10 बजे रिजल्ट आने शुरू हो जाते हैं। यह बकवास है। आप बताइए, हमारी पहली गिनती 8:30 बजे शुरू होती है और हमारे पास प्रमाण है इस बार कि 8:05 बजे आने लगा कि इतनी लीड है। मैं, सवाल उठा रहा हूं कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि एक्जिट पोल को सही दिखाने के लिए यह रूझान आने लगे।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले राजीव कुमार 

विवाद

क्या है हरियाणा चुनाव परिणाम और एक्जिट पोल को लेकर विवाद?

5 अक्टूबर को हरियाणा चुनाव के खत्म होने के बाद टीवी चैनलों पर आए अधिकतर एक्जिट पोल ने कांग्रेस को बहुमत मिलते दिखाया, जबकि भाजपा काफी कम सीटें पा रही थी। इसके बाद 8 अक्टूबर को परिणाम के रूझान आना शुरू हुए तो कांग्रेस 50-55 सीटों पर आगे थी, लेकिन 9:30 बजे के बाद भाजपा 40 सीटों पर आगे जाते दिखी। इसके बाद भाजपा अधिकतर सीटें जीत गई। इस पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग की गिनती पर सवाल उठाए थे।

जानकारी

हरियाणा में भाजपा ने पाया बहुमत

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में भाजपा के पास 48, कांग्रेस के पास 37, इंडियन नेशनल लोकदल के पास 2 और निर्दलीय उम्मीदवार 3 सीटें जीते हैं। दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी और अन्य पार्टियों को कोई सीट नहीं मिली।