छत्तीसगढ़ के जशपुर में निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त? अभी तक नहीं मिला कोई मलबा
क्या है खबर?
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। बताया जा रहा है कि चार्टर्ड विमान जशपुर के नारायणपुर क्षेत्र के रतनपहली जंगल में पहाड़ों से टकराया और नीचे गिर गया, जिसके बाद इलाके में धुआं उठते देखा गया। हालांकि, पुलिस और जिला प्रशासन को अभी तक मौके से कोई मलबा नहीं मिला है। इलाके में खोज अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन भी लगाए गए हैं।
ट्विटर पोस्ट
छत्तीसगढ़ में विमान हादसा
#BREAKING: A private aircraft has reportedly crashed in Jashpur. Details are awaited.#Chhattisgarh #Jashpur #PlaneCrash #Aviation #India #Emergency #AircraftCrash pic.twitter.com/1REZSdN3NK
— upuknews (@upuknews1) April 20, 2026
हादसा
ग्रामीणों ने नहीं सुनी धमाके की आवाज
जिला पुलिस और प्रशासन की टीम ने झारखंड, कोलकाता, भुवनेश्वर वायु यातायात नियंत्रक (ATC) से भी जानकारी मिली है, लेकिन वहां से कोई भी विमान और हेलीकॉप्टर लापता नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विमान करीब 30 फीट नीचे उड़ रहा था, तभी पहाड़ के पास से तेज धुआं आसमान में उठता दिखा, जिसके बाद लोगों ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई। प्रशासन की टीम ने करीब 12 किलोमीटर के आसपास छानबीन की है।
जांच
तो फिर धुआं क्या था?
हादसे की खबर के बाद जिला कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। व्यास ने बताया कि विमान की छानबीन के लिए पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की टीम ड्रोन से जांच कर रही है। अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है और न मलबा भी बरामद हुआ है, जिससे कहा जाए कि विमान हादसाग्रस्त हुआ है। जहां धुआं निकलते देखा गया है, वहां झाड़ियों में आग लगी थी।
ट्विटर पोस्ट
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम
#WATCH जशपुर, छत्तीसगढ़: जशपुर कलेक्टर ने जशपुर क्षेत्र में निजी विमान दुर्घटना से इनकार किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2026
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा, "मीडिया के माध्यम से नारायणपुर में प्लेन क्रैश की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके तुरंत बाद मैं, SSP साहब और हमारी टीम मौके पर उपस्थित हुई। हमारी पूरी टीम… pic.twitter.com/AsRt5lG5Kd