Page Loader
छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ 10 घंटे चली मुठभेड़, 8 नक्सली मारे गए
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 8 नक्सली मारे गए (प्रतीकात्मक तस्वीर: एक्स/@crpfindia)

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ 10 घंटे चली मुठभेड़, 8 नक्सली मारे गए

लेखन गजेंद्र
Feb 01, 2025
06:29 pm

क्या है खबर?

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में 8 नक्सलियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ सुबह करीब 8:30 बजे गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में उस समय शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों का एक संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान चला रहा था। मुठभेड़ सुबह से लेकर शाम तक 10 घंटे से अधिक देर तक चली है। इस दौरान इलाके में रुक-रुककर गोलीबारी हो रही थी। मुठभेड़ के बाद 8 नक्सलियों के शव मिले हैं।

ट्विटर पोस्ट

मुख्यमंत्री विष्णु देव ने जानकारी दी

मुठभेड़

इलाके में गश्त जारी

पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली थी कि क्षेत्र में पश्चिम बस्तर संभाग के माओवादी कैडर मौजूद हैं, जिसके बाद शुक्रवार को अभियान शुरू किया गया था। संयुक्त दल में जिला रिजर्व गार्ड (DGR), विशेष कार्य बल (STF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा भी शामिल थी। अभी इलाके में तलाशी अभियान जारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 21 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के संकल्प पर काम जारी है।