तमिलनाडु: चेन्नई में बिरयानी को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति की सरेआम बेरहमी से हत्या
क्या है खबर?
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बिरयानी को लेकर हुए विवाद में 3 लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय बालाजी के रूप में हुई है।
इंडिया टुडे के मुताबिक, घटना रविवार की बताई जा रही है, जिसका CCTV फुटेज सामने आया है।
बालाजी एक निजी कंपनी में काम करते थे। वह अपने दोस्तों के साथ रात का खाना खाने मन्नूरपेट बस स्टॉप के पास गए थे, तभी दुकान पर उनका विवाद हुआ।
हत्या
खाने का ऑर्डर पहले देने को लेकर हुआ झगड़ा
जानकारी के मुताबिक, जब बालाजी दुकान से बिरयानी खरीद रहे थे, तभी नशे में धुत 3 लोग वहां पहुंचे और उन्होंने भी बिरयानी का ऑर्डर दिया। दुकान के मालिक ने उन्हें पहले बिरयानी दे दी, जिससे बालाजी का उनसे झगड़ा हो गया।
झगड़े के दौरान आरोपियों ने दरांती से बालाजी पर हमला कर दिया। CCTV फुटेज में भी आरोपी एक व्यक्ति पर वार करते दिख रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ट्विटर पोस्ट
CCTV फुटेज में कैद हुई घटना (संवेदनशील वीडियो)
बिरयानी पर विवाद, 3 लोगों ने युवक का बीच सड़क पर मर्डर किया
— rajni singh (@imrajni_singh) August 22, 2023
घटना चेन्नई की!#Chennai #biryani pic.twitter.com/hJ1zzu8pJX