LOADING...
हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन से ढका चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग का हिस्सा, जान जोखिम में डालने को मजबूर लोग
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग बंद (तस्वीर: ट्विटर/@PoliceShimla)

हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन से ढका चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग का हिस्सा, जान जोखिम में डालने को मजबूर लोग

लेखन गजेंद्र
Aug 04, 2023
06:42 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। चंडीगढ़ से शिमला जाने वाले राजमार्ग पर चक्की मोड़ के पास भूस्खलन से पूरी सड़क ढक गई है। इसका एक वीडियो ट्विटर पर वायरल है। इसमें मलबे की वजह से सड़क कहीं दिख ही नहीं रही है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर मलबे में से ही रास्ता बनाकर खाई को पार करते दिख रहे हैं। यह मार्ग पूरी तरह बंद है।

आपदा

50 मीटर सड़क हुई गायब

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 की यह सड़क भूस्खलन के कारण करीब 50 मीटर तक बंद पड़ी हुई है। यहां वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2 अगस्त को ट्वीट कर लोगों को इस मार्ग का उपयोग करने से बचने की सलाह दी थी। उन्होंने बताया कि मार्ग को बहाल करने का काम जारी है और तब तक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। हिमाचल प्रदेश पुलिस के मुताबिक, मार्ग अभी तक बहाल नहीं हुआ है।

ट्विटर पोस्ट

चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग मलबे के कारण बंद