LOADING...
चंडीगढ़ औऱ मोहाली के 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस लौटाया
चंडीगढ़ और माहोली में 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ औऱ मोहाली के 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस लौटाया

लेखन गजेंद्र
Feb 11, 2026
12:41 pm

क्या है खबर?

चंडीगढ़ और पड़ोस में पंजाब के माहोली में बुधवार को सुबह-सुबह करीब 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। स्कूलों को बम की धमकी वाला ईमेल आया था, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई थी। पुलिस ने परिसरों को खाली करा दिया और बच्चों को वापस घर भेजा है। सभी स्कूलों की तलाशी ली गई है और सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

धमकी

300 पुलिसकर्मियों ने की जांच

धमकी मिलने के बाद वाईपीएस मोहाली, लर्निंग पाथ स्कूल, मानव मंगल स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल, पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इनफिनिट जीसस स्कूल, रयान इंटरनेशनल स्कूल, शेमरॉक स्कूल समेत कई नामी स्कूलों में 300 पुलिसकर्मियों को जांच के लिए लगाया गया था। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस ने पत्रकारों को बताया कि कम से कम 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। परिसरों में बम निरोधक दस्ता भी तलाशी ले रहा है।

धमकी

एक ही ईमेल से भेजी जा रही धमकियां

द ट्रिब्यून ने स्कूलों को भेजे गए ईमेल का एक स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें ईमेल के नीचे खालिस्तान नेशनल आर्मी लिखा हुआ है, जिसमें गुरांख सिंह और रुकन साहवाला का नाम लिखा है। इसी नाम से ईमेल दो दिन पहले दिल्ली के 9 स्कूलों और संसद के खिलाफ धमकी देने के लिए भेजे गए थे। पिछले साल अक्टूबर में, दिल्ली के 200 से अधिक स्कूलों को एक ही दिन में विस्फोट की धमकी वाले ईमेल मिले थे।

Advertisement