NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दुनिया के 16 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं भारतीय पासपोर्ट धारक- सरकार
    अगली खबर
    दुनिया के 16 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं भारतीय पासपोर्ट धारक- सरकार

    दुनिया के 16 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं भारतीय पासपोर्ट धारक- सरकार

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 23, 2020
    03:46 pm

    क्या है खबर?

    हर व्यक्ति एक बार विदेश यात्रा करने का सपना जरूर संजोता है, लेकिन कई बार संबंधित देश का वीजा नहीं मिलने के कारण वह विदेश यात्रा नहीं कर पाता है।

    ऐसे में यदि आप भी वीजा के कारण विदेश यात्रा नहीं कर पाए तो यह खबर आपके काम की है।

    बता दें कि भारतीय पासपोर्ट धारक दुनिया के 16 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इस बात की जानकारी सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में दी है।

    सवाल

    विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में दी जानकारी

    मंगलवार को राज्यसभा में विपक्ष की ओर से भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री प्रवेश देने वाले देशों की जानकारी मांगी थी।

    इस पर विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने लिखित जवाब देकर बताया कि वर्तमान में 16 देश भारतीय पासपोर्ट धारकों को अपने देश में वीजा फ्री प्रवेश दे रहे हैं।

    इसका मतलब है कि भारत का कोई भी नागरिक अपना पासपोर्ट लेकर इन देशों में जा सकता है। इसके लिए उसे कोई वीजा नहीं लेना पड़ेगा।

    देश

    इन देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं भारतीय पासपोर्ट धारक

    राज्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में भारतीय पासपोर्ट धारक दुनिया के नेपाल, भूटान, मालदीव, मॉरीशस, बाराबडोस, डोमीनिका, ग्रेनेडा, हैती, हांगकांग SAR, मोंटसेराट, नीयू द्वीप, सेंट विसेंट और गेनेडाइंस, समोआ, सेनेगल, सर्बिया तथा त्रिनिदाद एंड टोबैगो देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

    इन देशों में जाने के लिए किसी भी प्रकार के वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा वह पूरी आजादी के साथ इन देशों में घूम सकते हैं। हालांकि, एयरपोर्ट पर उनका रिकॉर्ड दर्ज होता है।

    वीजा

    43 देशों ने दे रखी है वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा

    राज्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में ईरान, इंडोनेशिया और म्यांमार सहित दुनिया के कुल 43 देशों ने भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा दे रखी है।

    इसके तहत लोग उस देश में पहुंचकर एयरपोर्ट इमिग्रेशन से वीजा प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह श्रीलंका, न्यूजीलैंड और मलेशिया सहित 36 देशों ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ई-वीजा की सुविधा दे रखी है।

    इसमें ऑनलाइन ही ई-वीजा मिल जाता है। इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलती है।

    प्रयास

    अन्य देशों में वीजा फ्री यात्रा की सुविधा बढ़ाने का प्रयास कर रही सरकार

    राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय यात्रा को सुगम बनाने के लिए अन्य देशों में भी भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए बिना वीजा, वीजा-ऑन-अराइवल और ई-वीजा सुविधा में इजाफा कराने का प्रयास कर रही है।

    उन्होंने बताया कि किसी भी देश को बिना वीजा प्रवेश देना या फिर वीजा-ऑन-अराइवल और ई-वीजा की सुविधा देने का निर्णय संबंधित देश के पास होता है। इसका निर्णय दो देशों के आपसी संबंध के आधार पर किया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राज्यसभा
    विदेश यात्रा

    ताज़ा खबरें

    कौन है डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वाले अहमद अल-शरा, जिन पर था 85 करोड़ का इनाम? डोनाल्ड ट्रंप
    #NewsBytesExplainer: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने कैसे दिखाई स्वदेशी हथियारों की ताकत? भारतीय वायुसेना
    WTC 2023-25: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी खूब धनवर्षा, भारत को मिलेंगे 12.31 करोड़ रुपये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    गूगल ने अमेरिका को साइबर हमले को लेकर दी चेतावनी, कंपनियों को निशाना बना रहे हैकर्स गूगल

    राज्यसभा

    गुजरात: राज्यसभा चुनाव से पहले पांच कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा, बाकी को भेजा जा रहा जयपुर मध्य प्रदेश
    राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा नामांकन पर बोले पूर्व CJI रंजन गोगोई- शपथ के बाद जबाव दूंगा रामनाथ कोविंद
    बागी विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह हिरासत में, जेल में भूख हड़ताल पर बैठे मध्य प्रदेश
    भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने ली राज्यसभा की शपथ, विपक्ष ने किया वॉकआउट कांग्रेस समाचार

    विदेश यात्रा

    चाय बेचने वाले ये पति-पत्नी घूम चुके हैं 23 देश, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ़ आनंद महिंद्रा
    तुरंत पासपोर्ट की ज़रूरत है तो यहाँ जानें कैसे मिलेगा और क्या करना होगा पासपोर्ट
    आपके पास वीजा नहीं है, तो केवल भारतीय पासपोर्ट से करें इन पाँच देशों की यात्रा इंडोनेशिया
    आख़िर क्यों भारत में जारी किए जाते हैं अलग-अलग रंग के पासपोर्ट, जानिए इसकी वजह भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025