लटके तार ने थामी मुंबई लोकल ट्रेनों की रफ्तार, यात्रियाें को हुई परेशानी
देश
मुंबई के रेल यात्रियों के लिए सोमवार की सुबह ठीक नहींं रही। मुलुंड और ठाणे के बीच मध्य रेलवे लाइन पर एक तार लटका हुआ मिला, जिसके चलते ट्रेनें देर से चलने लगीं। समस्या को ठीक करने के लिए सुबह 10 बजे ओवरहेड इक्विपमेंट ब्लॉक लगाना पड़ा, जिस वजह से पीक आवर में ट्रेनों को 15 से 20 मिनट की देरी हुई।
रेल टीम की त्वरित कार्रवाई से बची बड़ी देरी
इस रुकावट का असर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे की तरफ जा रहे कई यात्रियों पर पड़ा। हालांकि, रेल टीम की फुर्ती से यह दिक्कत ज्यादा देर तक नहींं खिंची। समस्या सुलझाने के लिए सुबह 10 बजे ही ओवरहेड इक्विपमेंट ब्लॉक लगाया गया था। इसके बावजूद, ऑफिस जाने वाले और रोजमर्रा के यात्रियों को खासी परेशानी हुई। इस घटना ने एक बार फिर याद दिलाया कि मुंबई की व्यस्त सुबह में ट्रेन सेवाओं का बिना रुकावट चलना कितना ज़रूरी है।