NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में AK-47 बनाने की फैक्ट्री लगाएगी मोदी सरकार
    अगली खबर
    राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में AK-47 बनाने की फैक्ट्री लगाएगी मोदी सरकार

    राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में AK-47 बनाने की फैक्ट्री लगाएगी मोदी सरकार

    लेखन मुकुल तोमर
    Feb 14, 2019
    12:19 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और राहुल गांधी को हर तरीके से घेरने में लगी हुई है।

    इसी कड़ी में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने राहुल के चुनाव क्षेत्र अमेठी के पास AK-47 बंदूक की फैक्ट्री लगाने का प्रस्ताव पारित किया।

    इसमें रूस की एक कंपनी और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड साथ मिलकर काम करेंगे।

    बता दें कि भाजपा राहुल पर अपने इलाके का विकास न करने का आरोप लगाती रहती है।

    समझौता

    रूस के साथ समझौता करेगी सरकार

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में अमेठी के पास कलाश्निकोव राइफल बनाने की फैक्ट्री बनाने का फैसला लिया गया।

    कलाश्निकोव राइफल AK-47 का विकसित रूप है।

    सरकार ने रूस के साथ मिलकर करीब 7 लाख 47 हजार कलाश्निकोव राइफलों के निर्माण के करार का फैसला किया है।

    करार पर दोनों देशों के बीच आधिकारिक समझौते पर इस हफ्ते के अंत तक दस्तखत होने की संभावना है।

    राइफल की कीमत और अन्य जानकारियां तभी सामने आएंगी।

    मेक इन इंडिया

    'मेक इन इंडिया' के तहत होगा निर्माण

    यह करार रक्षा मंत्रालय के 'मेक इन इंडिया' प्रस्ताव के अंतर्गत हो रहा है, जिसमें उसने कंपनियों से भारत में ही राइफलों के निर्माण के लिए आवेदन मांगे थे।

    करार में भारत की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड के पास 50.5 प्रतिशत शेयर रहेंगे, जबकि रूस के पास 49.5 प्रतिशत शेयर होंगे। मतलब कंपनी पर मालिकाना हक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड का होगा।

    बता दें कि हाल ही में सरकार ने अमेरिका से भी 72,400 असॉल्ट राइफल खरीदने का करार किया था।

    राहुल गांधी

    करार की मदद से राहुल को घेर सकती है भाजपा

    AK-47 की खासियत यह है कि ये पानी के अंदर से भी हमला करने में सक्षम है।

    आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा इस करार का इस्तेमाल राहुल गांधी को घेरने के लिए भी कर सकती है।

    भाजपा राहुल पर अपने क्षेत्र और यहां के लोगों की अनदेखी करने का आरोप लगाती रहती है।

    पिछले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने अमेठी में खराब सड़कों, खस्ताहाल बिजली और विकास के अन्य मुद्दों पर राहुल को घेरा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय जनता पार्टी
    रूस समाचार
    राहुल गांधी
    अमेठी

    ताज़ा खबरें

    'हेरा फेरी' ही नहीं, बॉलीवुड की इन कॉमेडी फिल्मों की फ्रेंचाइजी के भी दीवाने हैं दर्शक हेरा फेरी 3 फिल्म
    'दृश्यम 3' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, विजय सलगांवकर बन लौट रहे अजय देवगन अजय देवगन
    गर्मियों के दौरान शरीर का तापमान कम करने में मदद कर सकती हैं ये 5 मसाले खान-पान
    विजय देवरकोंडा नहीं, 'अर्जुन रेड्डी' के लिए ये अभिनेता था संदीप रेड्डी वांगा की पहली पसंद विजय देवरकोंडा

    भारतीय जनता पार्टी

    सुप्रीम कोर्ट से भाजपा को झटका, नहीं मिली पश्चिम बंगाल में रथयात्रा की अनुमति पश्चिम बंगाल
    भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं संभावना सेठ नरेंद्र मोदी
    इन 5 कारणों से मोदी को एक बार फिर मिल सकती है प्रधानमंत्री की गद्दी कांग्रेस समाचार
    क्या कांग्रेस पार्टी की टिकट पर भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी करीना कपूर? जानिये पूरा मामला बॉलीवुड समाचार

    रूस समाचार

    भारतीय चालक दल के सदस्यों वाले दो समुद्री जहाजों में आग, 11 की मौत दुनिया
    दुनियाभर के इंटरनेट से कटने पर विचार कर रहा है रूस चीन समाचार
    यहाँ शादी करने पर मिलेगा 25 लाख रुपये का कर्ज, बच्चे पैदा करने पर कर्ज़ माफ़ जनसंख्या

    राहुल गांधी

    राहुल बोले- मनमोहन सिंह के समय मे 3 बार हुई सर्जिकल स्ट्राइक, लेकिन मुद्दा नहीं बनाया नरेंद्र मोदी
    कैप्टन वाले बयान को लेकर घिरे सिद्धू, पंजाब कैबिनेट की बैठक में उठेगा मुद्दा पंजाब
    राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष पद पर एक साल पूरा, सालगिरह पर मिल सकता है 'तोहफा' कांग्रेस समाचार
    कौन होगा राजस्थान, मध्य प्रदेश का अगला राष्ट्रपति? वायरल वीडियो देख हो जाएंगे हंस-हंस के लोटपोट भारत की खबरें

    अमेठी

    2019 लोकसभा चुनाव: मोदी की राह पर राहुल गांधी, लड़ सकते हैं 2 जगह से चुनाव तेलंगाना
    स्मृति ईरानी ने कहा, जिस दिन मोदी राजनीति छोड़ेंगे, वह भी राजनीति को अलविदा कह देंगी मायावती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025