प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0: 16 लाख परिवारों को मिलेंगे अपने घर, महिलाओं को मिलेगी पहली चाबी
देश
केंद्र सरकार ने PMAY अर्बन 2.0 योजना के तहत शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक नए घरों को मंजूरी दे दी है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने बताया कि अब इस योजना के तहत मंजूर किए गए घरों की कुल संख्या 16.13 लाख के पार हो गई है।
महिलाओं को प्राथमिकता
इन नए घरों में से ज्यादातर (लगभग 2.05 लाख) महिलाओं को मिलेंगे, जिससे महिलाओं को मालिकाना हक देने पर खास जोर दिया गया है। इसके साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और ट्रांसजेंडर लोगों का भी इसमें विशेष ध्यान रखा गया है। यह मंजूरियां 16 राज्यों के प्रोजेक्ट्स के लिए हैं और यह एक बड़े प्रयास का हिस्सा है ताकि किफायती आवास हर जरूरतमंद तक आसानी से पहुंच सके।