जल्द वाने वाली है CBSE 2027 की डेटशीट, यहां मिलेंगे सैंपल पेपर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 2027 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जल्द ही जारी करने वाला है। इन परीक्षाओं को फरवरी और मार्च में ही आयोजित किया जाएगा, जैसा कि आमतौर पर हर साल होता है।
ये सभी परीक्षाएं पेन-एंड-पेपर मोड में होंगी और हर पेपर के लिए छात्रों को पूरे ढाई घंटे का समय मिलेगा। इसलिए सभी छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए।
CBSE सैंपल पेपर cbseacademic.nic.in पर
अनुमान है कि साल 2027 में 45 लाख से ज्यादा छात्र इन बोर्ड परीक्षाओं में बैठेंगे।
अस्थायी डेटशीट सितंबर के आखिर तक जारी होने की उम्मीद है, जबकि अंतिम तारीखें अक्टूबर से नवंबर के बीच जारी हो सकती हैं। इन डेटशीट में सभी विषयों के नाम, उनके कोड और परीक्षा का समय विस्तार से दिया होगा।
CBSE ने छात्रों की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर सैंपल पेपर भी जारी कर दिए हैं।
इसके साथ ही, स्कूलों को भी छात्रों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म और LOC (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल के नोटिस बोर्ड और CBSE की वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें ताकि कोई भी महत्वपूर्ण अपडेट उनसे छूट न जाए।