CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के 99.7 प्रतिशत नतीजे घोषित
देश
CBSE ने 2026 के क्लास 12 री-इवैल्यूएशन के संशोधित नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने बताया है कि 99.7 प्रतिशत से ज्यादा आवेदनों के परिणाम जारी हो चुके हैं। यह प्रक्रिया 21 जून को शुरू हुई थी, जिसके बाद से नतीजे अलग-अलग चरणों में घोषित किए जा रहे हैं। जो छात्र अभी भी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। बाकी बचे आवेदनों के अंतिम नतीजे भी जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे।
IITs और डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन ने की नतीजों की निगरानी
पूरी प्रक्रिया में सटीकता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, CBSE ने IIT कानपुर, IIT मद्रास और डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम किया। इन संस्थानों ने मिलकर री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया की निगरानी की।