CBSE पोर्टल पर साइबर अटैक से मची खलबली, छात्रों की राहत के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
CBSE ने क्लास 12 री-इवैल्यूएशन पोर्टल का लॉगिन समय बढ़ा दिया है। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि छात्रों को पोर्टल पर कई दिक्कतें आ रही थीं। कई छात्रों को 'लॉगिन रिक्वेस्ट एक्सपायर्ड' जैसे संदेश मिल रहे थे, वहीं सही जानकारी भरने पर भी एरर आ जाता था। ये दिक्कतें तब और बढ़ गईं जब पोर्टल एक दिन की देरी से खुला और लिंक एक्टिवेट होते ही कुछ ही घंटों में क्रैश हो गया।
साइबर अटैक के बीच CBSE ने 28,000 आवेदन स्वीकार किए
इन दिक्कतों को ठीक करने के लिए CBSE ने कुछ तुरंत अपग्रेड किए। रात 10 बजे तक 28,000 से ज्यादा रिक्वेस्ट पर काम हो चुका था और लगभग 14,000 यूजर्स एक साथ ऑनलाइन थे। इतना ही नहीं, पोर्टल पर एक बड़ा साइबर अटैक भी हुआ। महज 2 मिनट में डेढ़ लाख हिट्स दर्ज किए गए। इसके बावजूद, CBSE का कहना है कि जो छात्र आवेदन करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए पोर्टल को स्टेबल रखने के लिए वे लगातार काम कर रहे हैं।