NEET पेपर लीक: पुणे के 'आयुर्वेदिक डॉक्टर' से व्हाट्सऐप तक फैला था जाल, 5 गिरफ्तार
CBI NEET-UG 2026 पेपर लीक की जांच कर रही है, जिसकी शुरुआत पुणे से हुई बताई जा रही है। पुणे में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के पास यह पेपर आया, जिसके बाद उसने इसे नासिक भेज दिया। वहां से पेपर का फोटो खींचकर गुरुग्राम में एक व्यक्ति को भेजा गया। इसके बाद सोशल मीडिया और कोचिंग सेंटरों के नेटवर्क के जरिए राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र में फैल गया।
5 गिरफ्तार, 3 एक ही परिवार के
अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से 3 राजस्थान के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के हैं। इन पर लीक हुए पेपर से जुड़ा होने का आरोप है। यह मामला तब सामने आया जब सीकर के एक कोचिंग सेंटर के टीचर ने देखा कि उनके 'गेस पेपर' के सवाल असल परीक्षा से हूबहू मिल रहे थे।
CBI इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह पेपर उसी कोचिंग इंस्टीट्यूट के भीतर भी फैलाया गया था। वहीं, गिरफ्तार किए गए लोगों को दिल्ली ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड पर भेजा जा रहा है।