CBI ने हरियाणा के IAS को दबोचा, 60 करोड़ के अवैध खातों से खुला 504 करोड़ रुपये का घोटाला
देश
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हरियाणा के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (IAS) पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अग्रवाल ने स्कूल और कृषि विभाग से जुड़े अनधिकृत बैंक खातों के जरिए 60.54 करोड़ रुपये का गबन किया। ये बैंक खाते चंडीगढ़ की IDFC फर्स्ट बैंक शाखा में खोले गए थे। इसे राज्य के वित्तीय नियमों का उल्लंघन बताया जा रहा है, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचां है।
CBI ने 504 करोड़ रुपये का संबंध फर्जी कंपनियों से जोड़ा
जांच में सामने आया है कि यह एक बहुत बड़े घोटाले का सिर्फ एक पहलू है। 8 सरकारी विभागों से लगभग 504 करोड़ रुपये फर्जी कंपनियों में डाले गए थे। अब तक CBI ने 17 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें बैंक कर्मचारी और सरकारी अधिकारी शामिल हैं। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड और क्रीस्ट से जुड़े अन्य मामलों में भी कई गिरफ्तारियां की गई हैं और आरोप पत्र दाखिल किए गए हैं।