सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन पुल से कार टकराई, 4 की मौत
देश
सूरत-चेन्नई एक्सप्रेस-वे पर हुए एक भीषण हादसे में कर्नाटक के यादगिर जिले के 4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। ये सभी लोग महाराष्ट्र में भवानी देवी मंदिर से तीर्थयात्रा कर लौट रहे थे। इसी दौरान इब्राहिमपुर के पास उनकी कार एक निर्माणाधीन पुल से टकरा गई।
पुलिस ने पीड़ितों की पहचान की
पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण यह भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान गुरुराज सुरेश चव्हाण (29), रेड्डी बागला राठौड़ (33), गोविंदा सीथ्या चव्हाण (28) और कुमार रामू राठौड़ (26) के रूप में हुई है।