दिल्ली-NCR में बच्चों की सेहत पर खतरा, CAQM ने नवंबर-दिसंबर में स्कूलों में खेलों पर रोक लगाई
देश
दिल्ली-NCR के सभी स्कूलों से कहा गया है कि वे नवंबर और दिसंबर के महीनों में खेल गतिविधियां और प्रतियोगिताएं न करवाएं। दरअसल, इन महीनों में वायु गुणवत्ता अक्सर बहुत खराब हो जाती है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने यह कदम छात्रों की सेहत को ध्यान में रखकर उठाया है। CAQM का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी बच्चों के दूषित हवा में सांस लेने पर चिंता जताई थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।
CAQM ने आयोजनों को टालने की अपील की
CAQM ने राज्य सरकारों और स्कूलों से अपील की है कि वे प्रदूषण वाले इन महीनों में खेल कार्यक्रम न कराएं। उनकी सलाह है कि इन आयोजनों को किसी और समय के लिए टाल दिया जाए या बच्चों को ऐसी ही दूसरी गतिविधियों का मौका दिया जाए, जिससे उनकी सेहत या पढ़ाई पर कोई बुरा असर न पड़े।