ब्रिटिश पाबंदियों ने फंसाया भारतीय कैप्टन, ब्रिटेन में गिरफ्तारी पर भारत का बड़ा दखल
उत्तराखंड के रहने वाले 38 साल के कैप्टन अजय पंत को 14 जून को ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि वे एक ऐसे टैंकर को चला रहे थे जिसमें रूसी तेल था, जो ब्रिटिश पाबंदियों के खिलाफ है। लंदन में मौजूद भारतीय उच्चायोग अब उनकी मदद में जुट गया है, साथ ही उनके अधिकारों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रहा है।
काउंसलर एक्सेस की मांग, नियोक्ता ने दिया समर्थन
अधिकारियों ने जेल में बंद पंत से फोन पर संपर्क करके उनका हालचाल जाना है। उनकी पत्नी और कानूनी टीम को भी लगातार जानकारी दी जा रही है। उनका नियोक्ता उन्हें कानूनी तौर पर पूरा समर्थन दे रहा है। भारतीय उच्चायोग भी UK के अधिकारियों से मिलकर यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि उन्हें काउंसलर एक्सेस मिल सके। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी पंत के परिवार को मदद का भरोसा दिया है, क्योंकि वे 16 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं।