Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / लगभग 30 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा दीवाली का तोहफा, कैबिनेट ने दी बोनस को मंजूरी
  • देश

    लगभग 30 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा दीवाली का तोहफा, कैबिनेट ने दी बोनस को मंजूरी

    भारत शर्मा
    लेखन
    भारत शर्मा
    Twitter
    अंतिम अपडेट Oct 21, 2020, 04:42 pm
    लगभग 30 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा दीवाली का तोहफा, कैबिनेट ने दी बोनस को मंजूरी
  • कोरोना वायरस महामारी के बीच केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा दे दिया है।

    केंद्रीय कैबिनेट ने देश के केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली पर बोनस देने के लिए प्रॉडक्टिविटी और नॉन-प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को मंजूरी दे दी है।

    सरकार के इस फैसले का लाभ 30 लाख 67 हजार गैर राजपत्रित केंद्रीय अधिकारी और कर्मचारियों को मिलेगा। कर्मचारियों को बोनस डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए दिया जाएगा।

  • इस खबर में
    सरकार पर आएगा 3,737 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ सरकार ने पिछले सप्ताह कर्मचारियों के लिए की थी LTC स्कीम की घोषणा जम्मू-कश्मीर में अब सीधे होंगे जिला विकास परिषद के चुनाव पिछले काफी दिनों से बोनस की मांग कर रहे थे कर्मचारी
  • बोझ

    सरकार पर आएगा 3,737 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

  • केंद्रीय कैबिनेट की इस घोषणा के बाद सरकारी खजाने पर 3,737 करोड़ का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

    केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि बोनस को सिंगल इंस्टॉलमेंट में जारी किया जाएगा। बोनस विजयादशमी से पहले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के खातों में जारी कर दिया जाएगा।

    सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अब सभी कर्मचारी खुशहाली के साथ दीवाली का त्योहार मना सकेंगे।

  • LTC

    सरकार ने पिछले सप्ताह कर्मचारियों के लिए की थी LTC स्कीम की घोषणा

  • बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह केंद्रीय कर्मचारियों के लिए स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम LTC की घोषणा की थी। इसमें LTC के बदले कर्मचारियों को कैश वाउचर मिलेगा।

    हालांकि, इसका इस्तेमाल 31 मार्च 2021 के पहले करना होगा। इसमें कर्मचारियों को 10,000 रुपये का रूपे प्री-पेड कार्ड मिलेगा।

    इसके सभी बैंक चार्जेस भी सरकार ही वहन करेगी। कर्मचारी इस राशि को दस महीने में किश्त के आधार पर चुका सकेंगे।

  • अन्य निर्णय

    जम्मू-कश्मीर में अब सीधे होंगे जिला विकास परिषद के चुनाव

  • केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में जम्मू कश्मीर पर भी बड़ा निर्णय किया गया है।

    केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने बताया कि पहले जनकल्याण के अनेक कानून भारत में होकर भी जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होते थे, लेकिन इस पर मुहर लग गई है। अब वहां जिला विकास परिषद के सीधे चुनाव होकर जनप्रतिनिधियों के हाथ में सत्ता आएगी।

    उन्होंने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर में भी ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत और जिला पंचायत की त्रिस्तरीय रचना लागू होगी।

  • मांग

    पिछले काफी दिनों से बोनस की मांग कर रहे थे कर्मचारी

  • बता दें कि सभी केंद्रीय कर्मचारी पिछले काफी दिनों से दीवाली पर दिए जाने वाले बोनस की घोषणा का इंतजार कर रहे थे।

    इसी बीच कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार बोनस नहीं दिए जाने की खबरों को लेकर कर्मचारियों में अंसतोष बढ़ता जा रहा था।

    कई जगहों पर तो कर्मचारियों ने इसको लेकर विरोध-प्रदर्शन भी किया था, लेकिन अब सरकार ने बोनस की घोषणा कर सभी कर्मचारियों को खुश होने का मौका दे दिया है।

  • नरेंद्र मोदी
  • प्रकाश जावड़ेकर
  • दीवाली की बिक्री
  • केंद्र सरकार
  •  
ताज़ा खबरें
  • कोरोना वायरस: किस राज्य में ऑक्सीजन की क्या स्थिति और कहां सप्लाई से अधिक हुई मांग?
    कोरोना वायरस: किस राज्य में ऑक्सीजन की क्या स्थिति और कहां सप्लाई से अधिक हुई मांग?
    देश
  • कोरोना वायरस: बिहार में 18-44 साल वालों को लगेगी केवल 'कोविशील्ड', सरकार ने शुरू की तैयारी
    कोरोना वायरस: बिहार में 18-44 साल वालों को लगेगी केवल 'कोविशील्ड', सरकार ने शुरू की तैयारी
    देश
  • अजय की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 15 अगस्त को OTT पर हो सकती है रिलीज
    अजय की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 15 अगस्त को OTT पर हो सकती है रिलीज
    मनोरंजन
  • व्हाट्सऐप में अलग-अलग स्पीड में सुन पाएंगे वॉइस मेसेजेस, नया फीचर
    व्हाट्सऐप में अलग-अलग स्पीड में सुन पाएंगे वॉइस मेसेजेस, नया फीचर
    टेक्नोलॉजी
  • माउंट एवरेस्ट तक पहुंचा कोरोना, संक्रमित पाया गया नॉर्वे का पर्वतारोही
    माउंट एवरेस्ट तक पहुंचा कोरोना, संक्रमित पाया गया नॉर्वे का पर्वतारोही
    दुनिया
चर्चित विषय
वैक्सीन समाचार क्राइम समाचार रोजगार समाचार किसान आंदोलन सरकारी नौकरी कोरोना वायरस कोवैक्सिन कोरोना वायरस वैक्सीन भारत में कोरोना वायरस
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021