NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पंजाब: BSF जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, हमलावर समेत पांच जवानों की मौत
    अगली खबर
    पंजाब: BSF जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, हमलावर समेत पांच जवानों की मौत
    पंजाब: BSF जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां

    पंजाब: BSF जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, हमलावर समेत पांच जवानों की मौत

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 06, 2022
    02:27 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब के अमृतसर में आज सुबह सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने अपने साथियों पर ही फायरिंग कर दी। उसके हमले में चार जवान मारे गए और अंत में हमलावर जवान ने भी खुद को गोली मार ली।

    पुलिस ने भी घटना में पांच जवानों के मारे जाने की पुष्टि की है।

    घटना का कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, हालांकि जवान के काम के घंटों से नाराज होने की बात कही जा रही है।

    घटना

    खासा स्थित BSF मुख्यालय में सुबह 10:15 बजे हुए घटना

    घटना की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि घटना अमृतसर जिले के खासा स्थित BSF मुख्यालय में हुई।

    सुबह लगभग 10:15 बजे 'बी' कॉय 144 बटालियन के सिपाही सत्तेप्पा एसके ने अचानक से अपने हथियार से जीएफ और ओआरएस बैराक के अपने साथियों पर गोली बरसाना शुरू कर दिया।

    रिपोर्ट के अनुसार, उसने अपनी बटालियन के कमांडर सतीश मिश्रा की गाड़ी पर भी गोलियां बरसाईं और अंत में खुद को गोली मार ली।

    घायल

    फायरिंग में घायल हुए एक दर्जन से अधिक जवान, एक की स्थिति नाजुक

    सत्तेप्पा की फायरिंग में मौके पर मौजूद एक दर्जन से अधिक साथी जवान चपेट में आ गए और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने सत्तेप्पा समेत पांच जवानों को मृत घोषित कर दिया।

    लगभग 10 घायल जवानों का इलाज चल रहा है। इनमें से एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज हो रहा है।

    जांच

    मामले में 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' के आदेश

    जवान ने फायरिंग क्यों की, इस पर अभी तक BSF की तरफ से कोई बयान नहीं आया है और पूरे घटनाक्रम के बारे में पता लगाने के लिए 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' के आदेश दिए गए हैं।

    इस बीच एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि गोलियां बरसाने वाला जवान अपने काम के घंटों को लेकर नाराज था।

    सेना और पुलिस के मुख्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

    जानकारी

    पंजाब में BSF के सबसे व्यस्त मुख्यालयों में से एक है खासा

    बता दें कि खासा स्थिय यह मुख्यालय पंजाब में BSF के सबसे व्यस्त मुख्यालयों में से एक है। भारत और पाकिस्तान के बीच का इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट इसी मुख्यालय के कार्यक्षेत्र में आता है। बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी की जिम्मेदारी भी इसी के कंधों पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    अमृतसर
    सीमा सुरक्षा बल

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    पंजाब

    ओमिक्रॉन: पंजाब में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, स्कूल-कॉलेज बंद किए गए कोरोना वायरस
    पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे- गृह मंत्रालय गृह मंत्रालय
    पंजाब: प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और कांग्रेस ने क्या कहा? गृह मंत्रालय
    प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, पंजाब सरकार ने बनाई जांच समिति नरेंद्र मोदी

    अमृतसर

    विशेष विमान से अभिनंदन को वापस लाना चाहता था भारत, पाकिस्तान ने नहीं दी इजाजत भारत की खबरें
    पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब देने की तैयारी, भारतीय वायुसेना ने किया बड़ा युद्धाभ्यास भारत की खबरें
    पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक के बाद से बंद अपना एयरस्पेस खोला, जानिये क्या होगा फायदा भारत की खबरें
    पाकिस्तान में बस नहीं भेजेगा भारत, जानें जम्मू-कश्मीर मामले के बाद किन चीजों पर लगी रोक भारत की खबरें

    सीमा सुरक्षा बल

    तेज बहादुर नामांकन मामला: SC का चुनाव आयोग को कल तक जवाब दाखिल करने का आदेश नरेंद्र मोदी
    चुनाव नहीं लड़ पाएंगे पूर्व BSF जवान तेज बहादुर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका नरेंद्र मोदी
    तेज बहादुर की याचिका पर प्रधानमंत्री मोदी को हाई कोर्ट का नोटिस, 21 अगस्त को सुनवाई नरेंद्र मोदी
    गांधी सरनेम से परेशान हुए राहुल, नाम बदलने पर कर रहे विचार मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025