पत्नी को कपड़े और बर्धन धोने के लिए कहना क्रूरता नहीं- बॉम्बे हाई कोर्ट
देश
बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पत्नी से किसी रिश्तेदार के घर पर बर्तन और कपड़े धोने के लिए कहना IPC की धारा 498A के तहत 'क्रूरता' नहीं माना जा सकता। अदालत ने 6 आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करते हुए यह बात कही।
दरअसल, कोर्ट ने पाया कि पत्नी की शिकायत बहुत ही अस्पष्ट थी और उसमें यह स्पष्ट नहीं बताया गया था कि ये घटनाएं कब और किन परिस्थितियों में हुई थीं।
रिश्तेदारों के खिलाफ FIR रद्द, पति का मामला जारी
वे 6 रिश्तेदार अलग-अलग जगहों पर रहते थे और पति-पत्नी के इस विवाद से उनका कोई सीधा संबंध नहीं था। अदालत ने भी माना कि इन लोगों को मामले में आरोपी बनाए रखने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं था।
इसी वजह से उनके खिलाफ दर्ज FIR रद्द कर दी गई। वहीं, पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अभी भी जारी है।