मुंबई में अमिताभ बच्चन के 'जलसा' और BMC मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी
क्या है खबर?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा समेत कई प्रमुख जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे ईमेल में जलसा के साथ बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) मुख्यालय में स्थित मेयर कार्यालय, मेट्रो स्टेशन और अन्य जगह को निशाने पर लिया गया है। यह ईमेल तब भेजा गया है, जब देश मुंबई में 2008 के आतंकी हमलों की 18वीं बरसी मना रहा है।
धमकी
मेयर को भेजा गया है ईमेल
धमकी भरा ईमेल मुंबई की मेयर रितु तावड़े और निगम आयुक्त अश्विनी भिड़े को भेजा गया है।
इसमें खालिस्तान के समर्थन में बातें और 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़ी धमकियां लिखी हैं। ईमेल में कथित तौर पर शहर में ग्रेनेड हमलों और कई जगहों पर विस्फोटकों की धमकी दी गई है।
ईमेल में कहा गया है कि पूरे मुंबई में विस्फोटक लगाए गए हैं। 27 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच मेट्रो स्टेशनों पर धमाके होंगे।
अलर्ट
पूरी मुंबई में अलर्ट घोषित
ईमेल में खालिस्तान मूवमेंट और खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा जैसे संगठनों के साथ-साथ 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े नारे भी लगाए गए हैं।
इसमें 'खून का बदला खून' लाइन के साथ बच्चन के घर के खिलाफ धमकी है और 1984 का बदला लेने की बात कही गई है।
मुंबई पुलिस और एजेंसियां धमकी की जांच कर रही हैं। फिलहाल पूरे मुंबई में 26/11 आतंकी हमले की बरसी के मद्देनजर पहले से अलर्ट घोषित है।