मुंबई में BMC 26 नवंबर की सुबह 9 बजे से 27 नवंबर की सुबह 9 बजे तक पानी की पाइपलाइन की मरम्मत का काम करेगी। इसी वजह से जी-नॉर्थ, के-साउथ, के-नॉर्थ, एच-ईस्ट और एस वॉर्ड जैसे कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी।
इस दौरान इन इलाकों में या तो बिल्कुल पानी नहीं आएगा या फिर उसका दबाव बहुत कम रहेगा।
BMC ने की पानी जमा करने और उबालकर इस्तेमाल करने की अपील
BMC ने प्रभावित इलाकों के सभी निवासियों से अपील की है कि वे पहले से ही जरूरत के मुताबिक पानी भरकर रख लें, ताकि उन्हें बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
मरम्मत का काम पूरा होने के बाद, अगले तीन से चार दिनों तक नल का पानी गंदा या मटमैला दिख सकता है। इसलिए, उसे इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह छानकर और उबालकर ही उपयोग करें। तैयार रहें और इस जानकारी को दूसरों तक भी पहुंचाएं!