NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में मृत पाए गए भाजपा के सांसद राम स्वरूप शर्मा, आत्महत्या की आशंका
    अगली खबर
    दिल्ली में मृत पाए गए भाजपा के सांसद राम स्वरूप शर्मा, आत्महत्या की आशंका

    दिल्ली में मृत पाए गए भाजपा के सांसद राम स्वरूप शर्मा, आत्महत्या की आशंका

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 17, 2021
    11:47 am

    क्या है खबर?

    हिमाचल प्रदेश से भाजपा के सांसद राम स्वरूप शर्मा आज दिल्ली स्थित अपने घर पर मृत पाए गए। उनके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

    समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, राम स्वरूप के घर काम करने वाले एक कर्मचारी का फोन आने के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शर्मा फांसी पर लटके मिले और दरवाजा अंदर से बंद था।

    बता दें कि शर्मा हिमाचल के मंडी से सांसद थे।

    घटना

    शर्मा के सुबह दरवाजा नहीं खोलने पर नौकरों ने दी थी पुलिस को जानकारी

    62 वर्षीय राम स्वरूप शर्मा दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास स्थित गोमती अपोर्टमेंट्स में रहते थे जहां अन्य कई सांसदों के घर भी हैं।

    बुधवार सुबह जब नौकरों के दरवाजा खटखटाने पर भी शर्मा ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी।

    सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलने पर उन्हें शर्मा का शव फांसी पर लटका हुआ मिला।

    जानकारी

    पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

    शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस घटना के समय घर में मौजूद रहे लोगों से पूछताछ कर रही है। हिमाचल प्रदेश से ही आने वाले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर शर्मा के घर पहुंचे हैं।

    शोक

    अमित शाह ने जताया शर्मा के निधन पर शोक

    गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद श्री राम स्वरूप शर्मा जी के आकस्मिक निधन से अत्यंत व्यथित हू। मैं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'

    भाजपा ने अपने संसदीय दल की बैठक भी रद्द कर दी है।

    परिचय

    दो बार के सांसद थे राम स्वरूप शर्मा

    1958 में मंडी के जोगेंद्रनगर में जन्मे राम स्वरूप शर्मा 1980 के दशक से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (2014) के साथ जुड़े हुए थे और 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े थे। 2014 और 2019 में वह दो बार मंडी से सांसद चुने गए। वह विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति का हिस्सा भी रह चुके हैं।

    वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के करीबी थे।

    अन्य मामला

    फरवरी में एक औऱ सांसद ने की थी आत्महत्या

    गौरतलब है कि शर्मा हालिया समय में आत्महत्या करने वाले दूसरे सांसद हैं और इससे पहले फरवरी में दादर और नागर हवेली से सांसद मोहन डेलकर ने मुंबई स्थित एक होटल में आत्महत्या कर ली थी।

    उनके कमरे से गुजराती में लिखा हुआ चार पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। इसमें उन्होंने कुछ लोगों पर उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था जिसमें एक वरिष्ठ नेता का नाम भी शामिल था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    आत्महत्या
    भाजपा सांसद

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    दिल्ली पुलिस

    किसान आंदोलन में पड़ी फूट, दो संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान दिल्ली
    ट्रैक्टर परेड में हिंसा: योगेंद्र यादव समेत 20 किसान नेताओं को पुलिस का नोटिस दिल्ली
    लाल किले पर हिंसा मामले में पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू के खिलाफ केस दर्ज गणतंत्र दिवस
    किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर खाली कराने के लिए एकजुट हुए स्थानीय लोग, जताया विरोध दिल्ली

    आत्महत्या

    बेंगलुरू में पत्नी की हत्या कर कोलकाता आया, सास को गोली मारकर की आत्महत्या कोलकाता
    सुशांत के परिवार ने पहली बार जारी किया बयान, बताया- अभिनेता के नाम पर बनाएंगे फाउंडेशन बॉलीवुड समाचार
    यशराज फिल्म्स की कॉन्ट्रैक्ट डिटेल्स: सुशांत के साथ इन शर्तों पर साइन की थी तीन फिल्में नेपोटिज्म
    सुशांत के जीजा ने लॉन्च किया 'नेपोमीटर', अब नेपोटिज्म के आधार पर मिलेगी फिल्मों को रेंटिग नेपोटिज्म

    भाजपा सांसद

    उपेंद्र कुशवाहा ने बुलाई पार्टी की बैठक, छोड़ सकते हैं NDA का साथ NDA सरकार
    उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद ने कहा- सांसदों को नहीं मिलता पर्याप्त वेतन, चोरी तो करनी पड़ेगी अरविंद केजरीवाल
    अब 'नमो ऐप' पर दे सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी को फीडबैक नरेंद्र मोदी
    भाजपा सांसद ने ऑर्डर किया था 12 हजार का फोन, डिलीवर हुए पत्थर के दो टुकड़े पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025