उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में दलदल बना अंडरपास, भाजपा विधायक की कार भी फंसी
देश
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गुरुवार को भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा की कार एक रेलवे अंडरपास में कीचड़ में फंस गई। विधायक किसी स्थानीय दौरे से लौट रहे थे, जब उनकी गाड़ी गहरे कीचड़ में धंस गई और खुद से निकल नहीं पाई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने एक ट्रैक्टर की मदद से उनकी गाड़ी को बाहर निकाला।
बारिश के बाद मिर्जापुर का अंडरपास बन जाता है दलदल
यहां के लोगों के लिए कीचड़ में फंसने का यह कोई पहला मामला नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होते ही यह अंडरपास पानी से भर जाता है। इस क्षतिग्रस्त और कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने वाले लोगों को, खासकर बरसात के दिनों में, अक्सर भारी परेशानी उठानी पड़ती है।