NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: सियासी रंजिश में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी हिरासत में
    देश

    उत्तर प्रदेश: सियासी रंजिश में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी हिरासत में

    उत्तर प्रदेश: सियासी रंजिश में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी हिरासत में
    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 17, 2020, 11:50 am 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश: सियासी रंजिश में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी हिरासत में

    उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीती रात भाजपा के एक स्थानीय नेता दयाशंकर गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर आए तीन हमलावरों ने गुप्ता पर गोलियां चलाई और फरार हो गए। पुलिस ने हत्या के मामले में वीरेश तोमर, नरेंद्र तोमर और देवेंद्र तोमर नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार हिरासत में ले लिया है। गुप्ता के परिवार का आरोप है कि तीनों ने सियासी रंजिश के चलते उनकी हत्या की है।

    दुकान से घर लौटते समय मारी गई गोलियां

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंडल उपाध्यक्ष गुप्ता शुक्रवार रात अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी वीरेश तोमर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे और गुप्ता इस बात से खुश नहीं थे। वो इस फैसले के खिलाफ थे।

    गुप्ता और तोमर के बीच फेसबुक पर हुई थी बहस- पुलिस

    NDTV के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ए सतीश गनेश ने कहा, "वीरेश तोमर की हाल ही में फेसबुक पर बहस हुई थी। वीरेश के चाचा ने फिरोजाबाद के रतिगढ़ी गांव में दयाशंकर के खिलाफ स्थानीय पंचायत का चुनाव लड़ा था और उसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी।" एक और पुलिसकर्मी ने बताया अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेताओं पर हमला किया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    परिजनों और समर्थकों ने किया हंगामा

    घटना के बाद दयाशंकर के परिवार और कुछ समर्थकों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जहां उन्हें लाया गया था। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने बाद में समझा बुझाकर उन्हें वहां से हटाया।

    भाजपा कार्यकर्ता है मुख्य आरोपी

    अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, हत्याकांड के मुख्य आरोपी वीरेश तोमर 'मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश' का जिला अध्यक्ष है। साथ ही मुख्य राजवती इंटर कॉलेज का मालिक भी है। दूसरा मुख्य आरोपी नरेंद्र सिंह तोमर मौजूदा प्रधान पति हैं और वीरेश के चाचा बताए जा रहे हैं। हिरासत में लिये गए तीसरे आरोपी देवेंद्र सिंह तोमर दवाईयों के बड़े व्यापारी हैं और कई राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी रह चुके हैं।

    एक दिन पहले बलिया में पुलिस के सामने चली थी गोलियां

    पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे लगता है कि अपराधियों में कानून-व्यवस्था का डर खत्म हो गया है। गुरुवार को बलिया जिले में SDM, CO और भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में चली गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। गोली चलाने का आरोप भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय विधायक के करीबी पर है। इस घटना को लेकर भी उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठे थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    हत्या
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: शेफाली शाह को OTT से मिली अलग पहचान, इन फिल्मों-सीरीज में दिखा उम्दा प्रदर्शन जन्मदिन विशेष
    IPL 2023: शुभमन गिल ने IPL करियर का दूसरा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: RCB प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर, GT ने 6 विकेट से हराया  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    RCB बनाम GT: विजय शंकर ने लगाया IPL 2023 का तीसरा अर्धशतक, देखिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    उत्तर प्रदेश

    नोएडा: नौकरी का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने महिला से की लाखों की ठगी  नोएडा
    उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में 3 दिन चलेगी लू, 45 डिग्री पहुंचेगा तापमान  भारतीय मौसम विभाग
    वायरल वीडियो: नोएडा की आवासीय सोसाइटी में पार्किंग विवाद को लेकर गार्ड को पीटा, एक गिरफ्तार नोएडा
    NHAI ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 100 घंटे में बनाया 100 किलोमीटर एक्सप्रेसवे  नितिन गडकरी

    हत्या

    युगांडा: पुलिसकर्मी ने भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या की, कर्ज को लेकर था विवाद युगांडा
    श्रद्धा हत्याकांड: कोर्ट ने तय किए आरोप, आरोपी आफताब पूनावाला ने खुद को बताया बेकसूर दिल्ली
    टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड: दिल्ली हाई कोर्ट ने जेल प्रशासन से पूछे कड़े सवाल, मांगी स्टेटस रिपोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट
    खालिस्तान कमांडो फोर्स प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या खालिस्तान

    गोलीबारी की घटना

    मेक्सिको: कार रेसिंग के दौरान हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत, 9 घायल मेक्सिको
    अमेरिका के टेक्सास में हुई गोलीबारी में हैदराबाद की महिला इंजीनियर की मौत  अमेरिका
    अमेरिका: टेक्सास में फायरिंग में 8 लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया  अमेरिका
    मध्य प्रदेश: मुरैना में पुराने विवाद को लेकर परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या मध्य प्रदेश

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023