LOADING...
भाजपा ने लोकसभा-राज्यसभा सांसदों को जारी किया व्हीप, क्या होगा बजट सत्र के अंतिम दिन?
भाजपा ने संसद के दोनों सदनों के लिए व्हीप जारी किया

भाजपा ने लोकसभा-राज्यसभा सांसदों को जारी किया व्हीप, क्या होगा बजट सत्र के अंतिम दिन?

लेखन गजेंद्र
Feb 09, 2024
05:31 pm

क्या है खबर?

संसद का बजट सत्र 9 फरवरी को समाप्त होना था, जिसे एक दिन बढ़ाकर शनिवार 10 फरवरी तक कर दिया गया। इसी क्रम में भाजपा ने शुक्रवार को व्हीप जारी किया है। राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने 3 लाइन का सचेतकीय पत्र जारी किया, जिसमें लिखा है, 'राज्यसभा में कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा और पारित करने के लिए लाए जाएंगे।' उन्होंने सभी राज्यसभा सांसदों से सदन में पूरे दिन उपस्थित रहने को कहा है।

व्हीप जारी

राम मंदिर पर आएगा धन्यवाद प्रस्ताव?

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, भाजपा की ओर से लोकसभा सांसदों को भी व्हीप जारी करके शनिवार को पूरे दिन सदन में उपस्थित रहने को कहा गया है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, केंद्र सरकार संसद के दोनों सदनों में अयोध्या में बने राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव लाएगी। इस पर दोनों सदनों में चर्चा होगी और इसे पारित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5ः00 बजे 17वीं लोकसभा के आखिरी सत्र में अपना भाषण देंगे।

ट्विटर पोस्ट

भाजपा ने जारी किया व्हीप