Page Loader
राज्यसभा में सदन के नेता बनाए गए जेपी नड्डा, पीयूष गोयल की जगह लेंगे
जेपी नड्डा को बनाया गया राज्यसभा में सदन का नेता

राज्यसभा में सदन के नेता बनाए गए जेपी नड्डा, पीयूष गोयल की जगह लेंगे

लेखन गजेंद्र
Jun 24, 2024
05:04 pm

क्या है खबर?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के तीसरे कार्यकाल में बड़ी जिम्मेदारी दी है। नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है, वह पीयूष गोयल की जगह लेंगे। NDA के दूसरे कार्यकाल में गोयल को सदन का नेता बनाया गया था। जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटने को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है।

चुनाव

कैबिनेट में भी शामिल हैं नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कामकाज के साथ नड्डा के पास मौजूदा समय में चौरतरफा जिम्मेदारी है। वह प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में शामिल हैं। उनको केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ ही रसायन और उर्वरक मंत्रालय का अतिरिक्त कामकाज सौंपा गया है। इसके बाद सदन के नेता के रूप में भी वह अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। नड्डा ने 2020 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी संभाली थी। उन्होंने अमित शाह की जगह ली थी।

ट्विटर पोस्ट

राज्यसभा की सूची