बेंगलुरु में बाइकर्स ने गंभीर मरीज वाली एंबुलेंस रोकी, करते रहे स्टंट
देश
बेंगलुरु में कुछ बाइक सवारों के एक समूह ने देर रात एक गंभीर मरिज को ले जा रही एंबुलेंस का रास्ता रोक लिया। उन्होंने एंबुलेंस को आगे निकलने देने के बजाय सड़क पर स्टंट करना शुरू कर दिया। इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दिखाया गया है कि बाइक पर पीछे बैठे किसी भी सवारी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और एंबुलेंस उनके पीछे फंसी हुई थी। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर काफी गुस्से में हैं और अब वे कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ट्रैफिक नियमों के पालना पर सवाल उठा रही घटना
यह घटना सामने आने के बाद लोग काफी नाराज हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दरअसल, यह कोई अकेली घटना नहीं है। शहर में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के सख्ती से पालन पर सवाल खड़े होते हैं।