उत्तराखंड: 200 मीटर गहरी खाई में गिरे बाइक सवार को आधी रात सुरक्षित बचाया गया
क्या है खबर?
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सोमवार रात को एक बाइक सवार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। आधी रात को अभियान चलाकर उसे बचा लिया गया।
हादसा जिले के नारकोटा के पास हुआ। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और बाइक सवार को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला।
SDRF के अधिकारियों ने बताया कि अभियान कुछ घंटे तक चला। व्यक्ति को एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
बचाव अभियान
कुछ दिन पहले हुआ था बस हादसा
SDRF के अधिकारियों ने बताया कि 18 जून को भी आधी रात के समय गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब जा रही बस धोन के पास पलट गई थी। हादसे के समय बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे।
हादसे की सूचना जैसे ही बल और पुलिस को मिली, वे मौके पर पहुंच गए। आधी रात को चलाए गए बचाव अभियान में करीब 25 घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया और अन्य यात्रियों को सुरक्षित रवाना किया गया।
ट्विटर पोस्ट
देखिए आधी रात को कैसे चला बचाव अभियान
मध्य रात्रि जनपद रुद्रप्रयाग नरकोटा के पास बाइक सवार व्यक्ति के खाई में गिरने की सूचना पर #SDRF_उत्तराखण्ड_पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए 200 मीटर गहरी खाई से व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।#UKPoliceHaiSaath #UttarakhandPolice pic.twitter.com/mtteyKgsEx
— SDRF Uttarakhand Police (@uksdrf) June 20, 2023