खुदकुशी या साजिश? बीजापुर में सिपाही की मौत पर पुलिस-परिवार आमने-सामने
देश
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के सेंद्रा कैंप में 30 सितंबर को कॉन्स्टेबल विजेंद्र ठाकुर की मौत हो गई। पुलिस भले ही इसे खुदकुशी बता रही है, लेकिन ठाकुर का परिवार इसे संदिग्ध मान रहा है और उन्हें किसी साजिश का शक है।
उनकी पत्नी सरिता ने बताया कि मौत से ठीक एक दिन पहले उनकी बात हुई थी और उस दौरान विजेंद्र एकदम ठीक लग रहे थे।
परिवार और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन
ठाकुर के परिवार और स्थानीय निवासियों ने उनकी मौत की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बीजापुर पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।