Loading...
बिहार: 'नीतीश सेतु' पर RJD कार्यकर्ताओं का हंगामा, प्रधानमंत्री के पोस्टर फाड़े
'नीतीश सेतु' पर RJD कार्यकर्ताओं का हंगामा

बिहार: 'नीतीश सेतु' पर RJD कार्यकर्ताओं का हंगामा, प्रधानमंत्री के पोस्टर फाड़े

लेखन आबिद खान
Nov 22, 2026
01:37 pm

क्या है खबर?

बिहार के वैशाली में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कार्यकर्ताओं ने 'नीतीश सेतु' पर जमकर हंगामा मचाया। कार्यकर्ताओं ने पुल पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर फाड़ दिए और झंडे लहराए। इस दौरान झुंड बनाकर कार्यकर्ता हुड़दंग करते दिखे। मौके से सामने आए वीडियो में RJD कार्यकर्ता 'तेजस्वी यादव जिंदाबाद' और 'लालू यादव जिंदाबाद' के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस पुल का कल ही प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन किया था।

विवाद

पुल के नामकरण को लेकर हो रहा है विवाद

पुल का नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है। इसे लेकर विपक्ष ने सरकार की आलोचना की है।

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पुल का नाम सिख धर्म के 10वें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह महाराज के नाम पर रखा जाना चाहिए था लेकिन भाजपा ने राजनीति के चलते ऐसा नहीं होने दिया।

AAP ने भी नामकरण पर सवाल उठाए थे।

पुल

नीतीश सेतु के बारे में जानिए

यह पुल पटना जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर स्थित कच्ची दरगाह को वैशाली में राष्ट्रीय राजमार्ग-322 पर स्थित बिदुपुर से जोड़ने वाली 19.7 किलोमीटर लंबी कनेक्टिविटी परियोजना का हिस्सा है।

पुल की लंबाई 9.76 किलोमीटर है। अगर एप्रोच रोड को मिला लिया जाए तो इसकी लंबाई 19.76 किलोमीटर हो जाती है।

यह एक 6 लेन पुल है, जिसकी चौड़ाई 32 मीटर है। इस पर से अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन गुजर सकेंगे।

ADVERTISEMENT