LOADING...
बिहार: पटना में विचाराधीन कैदी की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या
बिहार के पटना में कोर्ट परिसर के अंदर कैदी की गोली मारकर हत्या

बिहार: पटना में विचाराधीन कैदी की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या

लेखन गजेंद्र
Dec 15, 2023
03:33 pm

क्या है खबर?

बिहार की राजधानी पटना में दानापुर कोर्ट परिसर के अंदर एक विचाराधीन कैदी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। दैनिक भास्कर के मुताबिक, कैदी को बेऊर जेल से पेशी के लिए लाया गया था। तभी 2 बदमाशों ने 6 राउंड गोली चलाकर कैदी को मौत के घाट उतार दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के समय कैदी के साथ पुलिस के 5 सिपाही भी मौजूद थे। मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

हत्या

भागते समय वकीलों ने आरोपियों को पकड़ा

मृतक कैदी सिकंदरपुर बिहटा निवासी अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार बताया जा रहा है। उसको गोली मारने के बाद दोनों बदमाश भागने लगे, जिनको वकीलों ने पकड़ लिया और धुनाई कर दी। गोली की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। आरोपी भाजपा के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के भाई की हत्या का आरोपी था और जेल में बंद था। उसे कड़ी सुरक्षा में जेल लाया जा रहा था। पुलिस जांच कर रही है।

ट्विटर पोस्ट

बिहार में कोर्ट में आरोपी की हत्या