Loading...
बिहार के सीवान में पटाखा कारोबारी के घर में भीषण विस्फोट, अब तक 7 की मौत
बिहार के सीवान में पटाखा कारोबारी के घर में भीषण विस्फोट

बिहार के सीवान में पटाखा कारोबारी के घर में भीषण विस्फोट, अब तक 7 की मौत

लेखन गजेंद्र
Oct 23, 2026
08:06 pm

क्या है खबर?

बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार को एक पटाखा कारोबारी के घर में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। धमाका जामो थाना क्षेत्र के आलमापुर गांव में अमरुद्दीन मियां के घर पर हुआ। वह पटाखों का कारोबार करते हैं और घटना के समय उनके घर पर काफी पटाखे थे। अभी तक अमरुद्दीन के परिवार के 4 सदस्यों और 3 मजदूरों समेत 7 लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

हादसा

कैसे हुआ धमाका?

पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद बताया कि अमरुद्दीन के घर पर काफी पहले से पटाखा बनाने और बेंचने का काम होता था। अमरुद्दीन के पूर्वज भी यह काम कर चुके हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट हुआ है, जबकि कुछ लोगों ने बताया कि घर में रखे पटाखों के ढेर में आग लगने से धमाका हो गया।

घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी।

जांच

रुक-रुककर 2 घंटे तक होते रहे धमाके

हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों और वीडियो में मकान का अगला हिस्सा गिरा दिख रहा है, जबकि मलबा सड़क पर फैल गया।

आसपास के लोगों का कहना है कि घर में रखे पटाखें इतनी ज्यादा संख्या में थे कि धमाके रुक-रुक कर करीब 2 घंटे तक होते रहे।

पुलिस का कहना है कि धमाके में कुछ लोगों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हुए हैं, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो रही है। घटना के समय घर पर कई लोग थे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

सीवान में घटना के बाद का दृश्य

ADVERTISEMENT