बिहार सरकार सिंधु यात्रा पर देगी 20,000 रुपये तक की सब्सिडी
देश
बिहार सरकार ने लद्दाख की सिंधु नदी की यात्रा के लिए एक नई योजना को हरी झंडी दे दी है। अब वहां जाना आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। अगर आप आध्यात्मिक यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं, तो सरकार आपकी यात्रा के खर्चों का कुछ हिस्सा उठाएगी। इस कदम का मकसद बिहार के लोगों को नदी की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।
बिहार के 18 साल से बड़े लोगों को मिल सकती है खर्चों की प्रतिपूर्ति
अगर आप बिहार के स्थायी निवासी हैं और आपकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा है, तो आपको अपनी यात्रा के खर्चों का आधा हिस्सा वापस मिल सकता है। यह रकम 20,000 रुपये तक होगी। हर साल केवल 100 लोगों को ही इस योजना के लिए चुना जाएगा। तीर्थयात्रा पूरी होने के बाद ही उन्हें खर्च की गई रकम की प्रतिपूर्ति की जाएगी। पर्यटन विभाग जल्द ही आवेदन करने के तरीके और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देगा।