Loading...
युवती ने शादी से मना किया, युवक ने AI से बनाई हनीमून की तस्वीरें
युवती ने शादी से मना किया तो युवक ने AI से बनाई शादी और हनीमून की तस्वीरें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

युवती ने शादी से मना किया, युवक ने AI से बनाई हनीमून की तस्वीरें

लेखन गजेंद्र
Jun 24, 2026
05:40 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां की एक युवती ने राजस्थान के उदयपुर में रहने वाले युवक से शादी से मना किया तो युवक ने उसका और उसके परिवार का जीना-दूभर कर दिया। युवक ने न केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से फर्जी तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की बल्कि अंजान लोगों को बेवजह उनके घर का पता दिया। युवती ने परेशान होकर पुलिस और राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित युवती की बहन ने पिछले साल जून में उसकी शादी के लिए जीवनसाथी डॉट कॉम पर एक उपयुक्त युवक की तलाश के लिए प्रोफाइल बनाई थी।

इस दौरान युवती उदयपुर के एक युवक के संपर्क में आई है और दोनों की बातचीत होने लगी। इसके बाद युवती ने जुलाई में युवक को माता-पिता से मिलने के लिए भोपाल बुलाया।

पहली मुलाकात में युवती के परिवार को युवक का व्यवहार संदिग्ध लगा और रिश्ते से मना कर दिया।

जांच

युवक ने युवती को परेशान करना शुरू किया

युवती के परिवार द्वारा मना किए जाने पर युवक काफी नाराज हो गया और उसने युवती को रोज फोन कर-करके परेशान कर दिया।

इसके बाद युवती ने युवक का नंबर ब्लॉक किया, लेकिन वह अलग-अलग नंबरों से उसे फोन करता रहा। उसने परिवार के अन्य लोगों को भी परेशान किया।

यही नहीं, युवक ने अपने सारे कॉल युवती के नंबर पर फॉरवर्ड कर दिया, जिससे आरोपी के पास आने वाले सभी कॉल युवती के पास आ रहे थे।

ADVERTISEMENT

बुकिंग

500 से ज्यादा टैक्सियां युवती के घर भेजी

युवती ने बताया कि उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी, तो युवक को फोन करने पर भी कॉल युवती के पास ही आ रहा था।

युवक ने इस साल जनवरी में ओला, उबर और रैपिडो को युवती के पते पर बुक किया और एक दिन में करीब 500 से ज्यादा टैक्सी और मोटरसाइकिल को उनके घर भेज दिया।

आरोपी युवक भोपाल से उज्जैन की टैक्सी बुक करता था और चालक लंबी दूरी के कारण उसे स्वीकार कर लेते थे।

ADVERTISEMENT

उत्पीड़न

गोद भराई के कार्ड बनाकर युवती की कॉलोनी में बंटवाए

युवती का दावा है कि आरोपी ने नई प्रोफाइल बनाई और यह जानने के लिए उस पर नजर रखी कि युवती किसी दूसरे रिश्ते के लिए बातचीत कर रही है या नहीं।

आरोप है कि उसने गोद भराई के फर्जी कार्ड छपवाकर उसकी कॉलोनी में बांट दिए और चांदी का सिक्का देने का वादा किया ताकि अधिक लोग आएं।

यही नहीं, आरोपी ने शादी और हनीमून की तस्वीरें भी AI से बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

ADVERTISEMENT