"डाइवर ने 3 बार करीब आने को कहा", महिला ने बताया रैपिडो राइड का अनुभव
बेंगलुरु में रहने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपने एक रैपिडो बाइक राइड का अनुभव साझा किया। व्हाइटफील्ड जाते हुए उन्हें यह सफर काफी अजीब लगा।
महिला ने बताया कि बाइक में वैसे तो जगह कम थी, इसके बावजूद ड्राइवर ने उन्हें 3 बार और करीब बैठने को कहा। ड्राइवर बहुत बेपरवाही से बाइक चला रहा था। महिला ने बाइक इसलिए बुक की थी क्योंकि उन्हें कोई ऑटो नहीं मिल रहा था। लेकिन जब ड्राइवर ने सीट की बजाय उन्हें अपने बैग की स्ट्रैप पकड़ने को कहा, तो उनकी चिंता और बढ़ गई।
रैपिडो ने जवाब दिया
महिला के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा छिड़ गई। कई लोगों ने अपने मिलते-जुलते अनुभव साझा किए और बताया कि सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं को अक्सर ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कुछ यूजर्स ने सुरक्षित सफर के लिए रैपिडो के 'महिला राइडर' विकल्प का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी। रैपिडो सपोर्ट ने महिला के पोस्ट का जवाब दिया और उनसे राइड की जानकारी मांगी, साथ ही मामले की जांच करने का भरोसा भी दिया।