बेंगलुरु: प्रधानमंत्री मोदी के रूट पर मिलीं जिलेटिन छड़ें, एक हिरासत में
बेंगलुरु पुलिस हाई अलर्ट पर है। दरअसल, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के रूट के ठीक पास से जिलेटिन छड़ें मिली हैं, जो एक तरह का विस्फोटक होती हैं। ये जिलेटिन छड़ें कागलपुरा में एक पुल के पास मिलें हैं। यह जगह आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम स्थल के काफी करीब है। पुलिस ने तुरंत एक संदिग्ध को पकड़ा है। खास बात यह है कि इसी शख्स ने पहले भी फोन करके इस इलाके, HAL और आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के पास धमाकों की चेतावनी दी थी।
पुरानी धमकियों और जिलेटिन छड़ों के मिलने से जांच तेज
सामने आया है कि यह पहली बार नहीं है जब इसी शख्स ने VIP दौरों के समय धमकी भरे फोन किए थे। हालांकि, पहले के मामलों में इसे मानसिक रूप से परेशान मानकर अनदेखा कर दिया गया था। मगर इस बार मामला इसलिए अलग है, क्योंकि मौके से असल में जिलेटिन छड़ें मिलें हैं। इसीलिए पुलिस अब गहरी जांच कर रही है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि ये जिलेटिन छड़ें वहाँ कैसे पहुंचें, क्या इसमें कोई दूसरा व्यक्ति भी शामिल है, और क्या इसका आर्ट ऑफ लिविंग संगठन के खिलाफ किसी विरोध से कोई संबंध है।