बेंगलुरु में बारिश का तांडव: 7 की मौत, अस्पताल की दीवार गिरी, शहर में हाहाकार
देश
बुधवार शाम को बंगलुरु को गर्मी से कुछ राहत तो मिली, लेकिन अचानक हुई ओले और मूसलाधार बारिश ने इससे भी बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी। इस तूफान में एक अस्पताल की दीवार ढह गई, जिसमें दबकर 7 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल थे। शहर के बड़े-बड़े इलाके पानी-पानी हो गए। यहां तक कि सरकार के बड़े दफ्तर भी इसकी चपेट में आ गए।
रिचमंड टाउन और शांतिनगर में कमर भर पानी
शहर के रिचमंड टाउन और शांतिनगर जैसे इलाकों में तो हालात और भी खराब थे। वहां लोगों को कमर तक भरे पानी में चलना पड़ा, और सड़कों पर भयंकर जाम लग गया।
शहर में 50 जगहों पर पेड़ उखड़ गए। मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुईं, और पुलिस-प्रशासन की टीमों को तुरंत मौके पर पहुंचकर रास्ते साफ करने पड़े।