राहुल गांधी पर अपमानजनक पोस्ट्स: बेंगलुरु साइबर पुलिस ने 3 इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर दर्ज की FIR
बेंगलुरु साइबर पुलिस ने 3 इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर FIR दर्ज की है। इन अकाउंट्स पर आरोप है कि इन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बारे में अपमानजनक सामग्री पोस्ट की है। यह शिकायत कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के कानूनी प्रकोष्ठ के एक सदस्य ने दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया है कि इन पोस्ट्स का मकसद राहुल की छवि को नुकसान पहुंचाना था और इनमें भद्दे व अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इनमें से एक अकाउंट ने 16 जुलाई को 30 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया था, वहीं 2 अन्य अकाउंट्स ने इस वीडियो के नीचे भड़काऊ कमेंट्स लिखे थे।
साइबर पुलिस जुटा रही सबूत
पुलिस अब इन पोस्ट्स को डालने वाले लोगों का पता लगाने के लिए डिजिटल सबूत इकट्ठा कर रही है। साइबर पुलिस निरीक्षक जी सुरेश ने बताया कि इस मामले में 3 अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।