IT प्रोफेशनल ने नौकरी छोड़ने की शर्त रखने पर ठुकराया शादी का प्रस्ताव, जानिए पूरा मामला
बेंगलुरु की रहने वाली IT प्रोफेशनल नंदिनी ने एक शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। यह प्रस्ताव उस लड़के का था जिसने नंदिनी से अपनी नौकरी छोड़कर गृहिणी बनने की शर्त रखी थी। नंदिनी हर महीने 90,000 रुपये कमाती हैं और उन्हें अपनी आर्थिक आजादी बेहद पसंद है। वहीं, लड़का महीने के 2 लाख रुपये कमाता है और वह अपने माता-पिता की देखभाल करता है।
नंदिनी ने ऑनलाइन साझा की अपनी कहानी
नंदिनी और उस लड़के की मुलाकात उनकी मां ने तय की थी। बातचीत के दौरान लड़के ने नंदिनी से पूछा कि क्या वह घर के खर्चों में आधा योगदान देंगी या नौकरी छोड़ देंगी। नंदिनी ने साफ शब्दों में दोनों ही शर्तों को मानने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अपनी आजादी से कोई समझौता नहीं कर सकतीं। जब लड़के ने सवाल किया कि आखिर महिलाओं को आर्थिक आजादी की क्या जरूरत है, तो नंदिनी ने उसे सीधे-सीधे कहा कि वह किसी ऐसी लड़की को ढूंढे जिसे गृहिणी बनकर रहना पसंद हो। प्रस्ताव ठुकराने के बाद नंदिनी ने अपने हिस्से का बिल चुकाया और वहां से निकल गईं। उन्होंने अपनी पूरी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। उनकी इस बात पर उन्हें ऑनलाइन खूब समर्थन मिला और लोगों ने उनके आत्म-सम्मान की जमकर तारीफ की।