बैंक अलर्ट: आज से कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी सूची
देश
आज 16 जुलाई को ओडिशा, उत्तराखंड और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। ऐसा 2 खास त्योहारों के चलते हो रहा है। पुरी में होने वाली रथ यात्रा एक बहुत बड़ा आयोजन है, जिसमें रंग-बिरंगे रथों का भव्य जुलूस निकलता है। वहीं दूसरी तरफ, उत्तराखंड के कुमाऊं इलाके में मनाया जाने वाला हरेला त्योहार मानसून और खेती के मौसम की शुरुआत का जश्न होता है।
मेघालय, सिक्किम और त्रिपुरा में बैंक छुट्टी की लिस्ट
इनके अलावा, कुछ और राज्यों में भी बैंक बंद रहेंगे। मेघालय में 17 जुलाई को यू तीरोत सिंग डेथ एनिवर्सरी के मौके पर छुट्टी रहेगी।
सिक्किम में 18 जुलाई को द्रुकपा त्शे-जी की वजह से और त्रिपुरा में 22 जुलाई को खर्ची पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे। यह भी याद रखें कि रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं।