अगर आप बिहार या झारखंड में हैं, तो आज यानी 16 नवंबर को बैंक जाने की सोच भी न करें। छठ पूजा की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे।
यह पर्व सूर्य देवता की पूजा और परिवार की सुख-शांति के लिए मनाया जाता है।
वहीं, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बैंक हमेशा की तरह खुले रहेंगे। घर से निकलने से पहले अपनी जगह की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।
पूरे देश में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
इस महीने देश भर में बैंक कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इसकी वजह वीकेंड और अलग-अलग राज्यों के त्योहार हैं। कुछ खास तारीखें ये हैं:-
देहरादून में 20 नवंबर को इगास-बगवाल की छुट्टी रहेगी। शिलांग में 23 नवंबर को सेंग कुट स्नम के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के लिए बैंकों में कामकाज नहीं होगा। हालांकि, आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। बैंक शाखाएं बंद होने पर भी UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM की सेवाएं चालू रहेंगी।