NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भोपाल: लॉकडाउन के बीच परिवार की गैरमौजदूगी में दृष्टिहीन महिला बैंक मैनेजर से दुष्कर्म
    अगली खबर
    भोपाल: लॉकडाउन के बीच परिवार की गैरमौजदूगी में दृष्टिहीन महिला बैंक मैनेजर से दुष्कर्म

    भोपाल: लॉकडाउन के बीच परिवार की गैरमौजदूगी में दृष्टिहीन महिला बैंक मैनेजर से दुष्कर्म

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 18, 2020
    01:25 pm

    क्या है खबर?

    सरकार एक तरफ तो कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू कर लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोक रही है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध रुक नहीं रहे हैं।

    ताजा और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के भोपाल से, जहां एक आरोपी ने आधी रात में 53 वर्षीय दृष्टिहीन महिला बैंक मैनेजर के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म कर दिया।

    वारदात के समय पीड़िता घर में अकेली थी।

    वारदात

    बालकनी के रास्ते घर में दाखिल हुआ आरोपी

    शाहपुर पुलिस थानाप्रभारी चन्द्रभान पटेल ने बताया कि पीड़िता क्षेत्र में स्थित एक तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर रहती थी।

    गत कई दिनों से वह घर पर अकेली रह रही थी। रात को तेज गर्मी के कारण वह बालकनी का दरवाजा खोलकर सो रही थी।

    तड़के करीब 03:30 बजे आरोपी बालकनी के रास्ते घर में घुस गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और फिर वहां से फरार हो गया।

    जानकारी

    पैतृक गांव गया हुआ था परिवार

    थानाप्रभारी पटेल ने बताया कि पीड़िता अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहती थी, लेकिन गत 23 मार्च को उसका पति और परिवार किसी काम से राजस्थान के सिरोह स्थित अपने पैतृक गांव गया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गया।

    मदद

    बाहर से घर के दरवाजे बंद कर गया था आरोपी

    थानाप्रभारी पटेल ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी घर के दरवाजे बाहर से बंद कर गया था। ऐसे में पीड़िता ने जब मदद के लिए दरवाजा खोलना चाहा तो वह नहीं खोल पाई।

    इसके बाद उसने मोबाइल से किसी पड़ोसी को फोन कर घटना की जानकारी दी। पड़ोसी ने पुलिस को फोन कर मामले के बारे में बताया।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा खोला और पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए अस्पताल पहुंचाया।

    जानकारी

    पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

    थानाप्रभारी पटेल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी की अभी पहचान नहीं हो सकी है। ऐसे में आस-पास के CCTV की फुटेज देखकर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    आलोचना

    मध्य प्रदेश में ना तो कैबिनेट है और ना ही स्वास्थ्य मंत्री

    कोरोना महामारी ने सत्ता परिवर्तन के बाद कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को परेशानी में डाल दिया है।

    मध्य प्रदेश में अभी तक कैबिनेट का भी गठन नहीं हो सका है। इससे परेशानी बढ़ रही है।

    इसके बाद भी मुख्यमंत्री चौहान ने कोरोनो वायरस के खिलाफ पर्याप्त कदम नहीं उठाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को दोषी ठहराया है।

    बता दें कि कोरोना महामारी की शुरुआत के समय राज्य सत्ता परिवर्तन के दौर से गुजर रहा था।

    संक्रमण

    मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण

    बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोनो वायरस के मामले लगातार बढते जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों में इंदौर में 430 नए मामले सामने आए हैं।

    शुक्रवार शाम तक वहां संक्रमितों की संख्या 842 पहुंच गई थी। इसी तरह राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,310 पर पहुंच गई है।

    इनमें से अब तक 69 लोगों की मौत हो गई। यदि ऐसे ही मामले बढ़ते रहे तो मध्य प्रदेश तीसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य तमिलनाडु से आगे निकल जाएगा।

    हालिया मामला

    उत्तर प्रदेश में भी महिला से राशन डीलर ने किया था दुष्कर्म

    लॉकडाउन में दुष्कर्म का यह पहला मामला नहीं है। गत दिनों उत्तर प्रदेश के शामली में भी पति से लॉकडाउन के कारण पंजाब में फंसने के बाद मुफ्त का राशन लेने गई एक महिला से राशन डीलर ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया था।

    हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपी राशन डीलर को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन लॉकडाउन के बीच दुष्कर्म जैसे अपराध होना कही ना कही पुलिस की अनदेखी की ओर इशारा कर रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    भोपाल
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    मध्य प्रदेश

    बालाकोट एयरस्ट्राइक: कैसे बनी थी पुलवामा हमले का बदला लेने की योजना? भारत की खबरें
    NPR: राजस्थान-मध्य प्रदेश का इनकार, महाराष्ट्र में हरी झंडी; ठाकरे बोले- मैं खुद फॉर्म देखूंगा महाराष्ट्र
    मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, कहा- कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की? नरेंद्र मोदी
    मध्य प्रदेश: एक भी पुरुष की नसबंदी नहीं कराने पर जाएगी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नौकरी भोपाल

    भोपाल

    इंदौर लगातार तीसरे साल देश का सबसे स्वच्छ शहर, भोपाल सबसे स्वच्छ राजधानी छत्तीसगढ़
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार ने RSS कार्यालय से हटाई सुरक्षा, दिग्विजय सिंह ने किया विरोध भारतीय जनता पार्टी
    भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा किन मामलों में हैं आरोपी और किन मामलों से हुईं बरी, जानिये मुंबई
    साध्वी प्रज्ञा ने किया शहादत का अपमान, कहा- हेमंत करकरे को मिली कर्मों की सजा भारतीय जनता पार्टी

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: राहुल गांधी बोले- लॉकडाउन समाधान नहीं, एकजुट होकर लड़ने का समय नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस: दो भारतीय कंपनियों ने शुरू किया रैपिड टेस्ट किट का उत्पादन चीन समाचार
    कोरोना वायरस वैक्सीन से ही फिर सामान्य हो सकती है जिंदगी- संयुक्त राष्ट्र महासचिव भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: 60 साल में पहली बार जीरो हो सकती है एशिया की विकास दर- IMF चीन समाचार

    लॉकडाउन

    लॉकडाउन: वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति के साथ 20 अप्रैल से खुलेंगे सरकारी कार्यालय भारत की खबरें
    लॉकडाउन: देश में 20 अप्रैल से खुलेंगे हाईवे पर स्थित ढाबे और ट्रक रिपेयरिंग की दुकानें भारत की खबरें
    लॉकडाउन 2.0: किन ऑफिस को मिली खुलने की इजाजत और किन नियमों का करना होगा पालन? गृह मंत्रालय
    कोरोना वायरस: मुरादाबाद में मेडिकल और पुलिस टीम पर हमला, डॉक्टर सहित आधा दर्जन घायल भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025