बाबा रामदेव की सरकारों को चेतावनी, कहा- देश में घपला बहुत है, सुधर जाओ
क्या है खबर?
योग गुरु बाबा रामदेव ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर पत्रकारों से देश की स्थिति पर बात की और चिंता जताई। उन्होंने उत्तराखंड के हरिद्वार में कहा कि देश में चारों तरफ हंगामा हो रहा है और भ्रष्टाचार भी बहुत है। उन्होंने सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सुधर जाओ, वरना आंदोलनों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह आंदोलन के नाम पर उपद्रव के पक्ष में नहीं हैं।
बयान
सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में 99 प्रतिशत भ्रष्टाचार- रामदेव
रामदेव ने हरिद्वार में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से कहा, "चारों तरफ देश में हंगामा है। छोटे-छोटे स्कूल-कॉलेजों से बच्चे शिक्षक, पढ़ाई, नकल, पेपर लीक को लेकर बाहर निकल रहे हैं। पढ़ाई के बाद जब नौकरी की बात आती है तो सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में 99 प्रतिशत घोटाला होता है।"
उन्होंने कहा, "उसमें अपने विचार-संस्कार, संगठन और जाति-धर्म के लोगों को भर लेते हैं और बाकियों को धक्का मार देते हैं।"
बयान
देश में बहुत घपले हैं- रामदेव
रामदेव ने कहा, "ये सब बहुत अपमानजनक हैं और लोकतंत्र के साथ ही न्याय के भी खिलाफ है। जब इंटरव्यू की बात आती है तो पहले से ही तय करके, एक-एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेके फिर भर्ती करते हैं। अगर ऐसे ही आंदोलन करना पड़ा, तो देश कैसे चलेगा। इसलिए सुधर जाओ, देश में और आंदोलन भी हो सकते हैं। देश में घपले बहुत हैं, इन्हें ठीक कर लो, वरना ऐसा न हो कि मुझे फिर आंदोलन करना पड़े।"
ट्विटर पोस्ट
बाबा रामदेव का वीडियो
बाबा रामदेव ने कहा –
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 15, 2026
> देश में चारों तरफ हंगामा है
> बच्चे कह रहे कि हमारे यहां टीचर नहीं है
> लाइट नहीं है, पानी नहीं है, शौचालय नहीं है
> कहीं नकल हो जाती है, कहीं पेपर लीक
> सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में 99% घोटाला होता है
> सुधर जाओ, नहीं तो आंदोलन और ज्यादा हो सकते हैं।
>… pic.twitter.com/GBOqDRXwJ2